फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be a fierce battle to become the village head in the district

जिले में ग्राम प्रधान बनने के लिए होगा घमासान

Tue, 13 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
There will be a fierce battle to become the village head in the district
जिले में ग्राम प्रधान बनने के लिए होगा घमासान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 498 ग्रामों में ग्राम पंचायत सदस्य के 6726 पदों में से 3704 पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1085 पदों में से 49 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। जिले में ग्राम प्रधान पद पर किसी भी गांव में निर्विरोध चुनाव नहीं हो पाया है। इस पद के लिए जिले में प्रत्याशियों के बीच घमासान होना तय है। ग्राम प्रधान पद के सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सदर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 11 और ग्राम पंचायत सदस्य के 319 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। पुरकाजी ब्लाक के बीडीसी के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के 387, खतौली के बीडीसी के नौ और ग्राम पंचायत सदस्य के 792 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। बघरा में बीडीसी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 327, चरथावल के बीडीसी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 376, जानसठ में बीडीसी के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 444, मोरना में बीडीसी के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 382, बुढाना में बीडीसी के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 394, शाहपुर में बीडीसी के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 281 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 43, ग्राम प्रधान के 498, बीडीसी के 1085, ग्राम पंचायत सदस्य 6726 पद हैं।
विज्ञापन

ब्लाक- कुल पंचायत सदस्य- निर्विरोध
सदर- 749- 319
चरथावल- 787- 376
जानसठ- 825- 444
मोरना- 678- 382
बुढाना- 830- 394
शाहपुर- 538 281
पुरकाजी- 557 387
खतौली- 1094 792
बघरा- 668 329
--------------------------------
योग 6726 3704
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed