फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Then Kanwarpal and Katar Singh are preparing to bring Kanwar

फिर कांवड़ लाने की तैयारी में जुटे कंवरपाल और कटार सिंह

Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Then Kanwarpal and Katar Singh are preparing to bring Kanwar
53 कांवड़ ला चुके भोकरहेड़ी के कंवरपाल 70 साल की उम्र में अब तक
विज्ञापन

30 कांवड़ चढ़ा चुके धीराहेड़ी के 80 वर्षीय कटार सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। मुश्किलें और उम्र भी आस्था की राह नहीं रोक पाई। क्षेत्र के दो बुजुर्ग बेहद अनुशासन के साथ साल दर साल कांवड़ लाते रहे। क्षेत्र में दोनों की पहचान शिवभक्त की बन चुकी है।

भोकरहेड़ी के कंवरपाल 70 साल की उम्र में अब तक 53 कांवड़ ला चुके हैं। 12 कांवड़ वह गंगोत्री से लेकर आए हैं। किसान कंवरपाल बताते हैं कि उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में साथियों के साथ कांवड़ लाना शुरू किया था। 610 किलोमीटर का सफर एक सप्ताह में पूरा कर कांवड़ चढ़ाई गई थी। उन्होंने पत्नी शशी के साथ मिलकर चार कांवड़ चढ़ाई है। कंवर पाल का कहना है कि हमें आस्था और अनुशासन के साथ कांवड़ यात्रा को पूरा करना चाहिए। इसके अलावा धीराहेड़ी के 80 वर्षीय कटार सिंह 30 कांवड़ चढ़ा चुके हैं और इस बार भी कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे हैं। कटार सिंह का कहना है कि वह अब भी हौसले और आस्था के साथ कांवड़ लेने के लिए जाएंगे, जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। कांवड़ लाने के कई कड़े नियम होते हैं। वह सभी नियमों का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed