{"_id":"64aaa03ef13fdc805500ebb4","slug":"theft-in-bike-showroom-broke-cctv-thieves-took-away-dvr-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-3301-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाइक शोरूम में चोरी, सीसीटीवी तोड़े, डीवीआर साथ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाइक शोरूम में चोरी, सीसीटीवी तोड़े, डीवीआर साथ ले गए चोर
विज्ञापन
जानसठ रोड स्थित सुजुकी शोरूम
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चोरों ने शनिवार रात जानसठ रोड पर सुजुकी कंपनी के बाइक शोरूम के ताले तोड़ कर कई लाख नकद और सामान चोरी कर लिया गया। चोरों ने कई सीसीटीवी तोड़ डाले और डीवीआर भी आने साथ ले गए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली।
जानसठ रोड पर अमित गुप्ता का बाइक शोरूम है। शनिवार शाम को वह शोरूम बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह शोरूम पर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा देखा। देखने पर पाया कि चोर गिरोह छत पर लगे गेट के ताले तोड़कर शोरूम में घुसे थे। इसके बाद मेज में बनी दराजों के ताले तोड़े थे और वहां रखी मोटी रकम और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने शोरूम में लगे सभी सीसीटीवी व डीवीआर तोड़ दी। कई डीवीआर चोर साथ ले गए। एक डीवीआर और सीसीटीवी शोरूम में टूटा हुआ मिला। सूचना देने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
बताया गया कि शोरूम के बराबर में इनफिल्ड बाइक का शोरूम है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। यहां सीढ़ी भी रखी थी। इसी सीढ़ी का प्रयोग कर चोर गिरोह अमित गुप्ता के शोरूम में पहुंचा थे। शोरूम मालिक ने पुलिस को तहरीर दी हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीम बनाई हैं। शोरूम मालिक ने अभी नुकसान के बारे में लिखित में नहीं दिया हैंं।