{"_id":"66428d72669c048336090b14","slug":"the-young-man-was-murdered-due-to-personal-dispute-and-comment-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-122221-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आपसी मनमुटाव व टिप्पणी के विवाद में की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आपसी मनमुटाव व टिप्पणी के विवाद में की थी युवक की हत्या
Tue, 14 May 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के मुजफ्फरनगर बेगराजपुर मेडिकल काॅलेज परिसर में रेस्टोरेंट पर काम करने वाले युवक आशुतोष की हत्या में आपसी मनमुटाव व टिप्पणी का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस की दो टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया है।
आशुतोष (22) पुत्र बच्चन सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड फिलहाल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में मेरठ निवासी अमित राणा के पंजाबी चाप रेस्टोरेंट में तीन महीने से कार्य कर रहा था। उसके तीन अन्य साथी सागर निवासी मेरठ, जगदीश निवासी झारखंड, नीरज निवासी नेपाल भी कार्य करते थे। सागर अभी पंद्रह दिन से ही काम करने के लिए आया था। पुलिस ने बताया कि चारों घासीपुरा में किराए के एक कमरे में रहते थे। शनिवार को आशुतोष तथा सागर पांच बजे कमरे पर गए थे। इसके बाद उनके दोनों अन्य साथियों को कमरे का ताला बाहर से लगा मिला जबकि अंदर कमरे में आशुतोष का शव पड़ा मिला था।
रेस्टोरेंट संचालक अमित राणा की तहरीर पर सागर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंसूरपुर थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि अभी जांच पड़ताल में आया है कि आशुतोष व दो अन्य युवक पहले से काम करते थे। सागर पंद्रह दिन पहले ही आया था। उसे कम काम आता था। इसी को लेकर आशुतोष उस पर टिप्पणी कर देता था। जिससे सागर क्षुब्ध था। संभवत: इसी बात से नाराज होकर सागर ने यह घटना कर दी और फरार हो गया। सच सामने लाने व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।