फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man ate poison as soon as the report was filed

रिपोर्ट दर्ज होते ही युवक ने जहर खाया

Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The young man ate poison as soon as the report was filed
रिपोर्ट दर्ज होते ही युवक ने जहर खाया
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी युवक ने जहर खा लिया। पुलिस हिरासत में ही युवक का उपचार करा रही है।

खादर क्षेत्र के गांव निवासी करीब 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार रात संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की। बुधवार तड़के वह बदहवास हालत में गांव के बाहर मिली। पूछताछ में किशोरी ने अंकित नामक युवक पर बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजन किशोरी को थाने ले गए और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही युवक ने जहर खा लिया, जिसे परिजनों ने आनन-फानन में कस्बे के एक हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया। आरोपी के जहर खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हॉस्पिटल में ही हिरासत में ले लिया, जिसका उपचार कराया जा रहा है। सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed