फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The students said... the principal and the teacher had transported the bricks.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - विद्यार्थी बोले - प्रधान और शिक्षक ने ढुलवाई थी ईंटें

Sat, 16 Sep 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The students said... the principal and the teacher had transported the bricks.
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक के गांव ताजपुर के परिषदीय स्कूल के छात्रों से ईंट ढुलवाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए अभिभावक अपने बच्चों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर बच्चों ने आरोप लगाया कि ईंट ढुलवाने का कार्य ग्राम प्रधान और उनके अध्यापक ने कराया था।

जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय ताजपुर कलां के छात्रों से श्रमिकों की तरह कार्य कराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को गुस्साए अभिभावक अपने बच्चों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं कक्षा सात के छात्र देव ने कहा कि ग्राम प्रधान शक्ति मोहन विद्यालय में आए थे, उन्होंने अध्यापक से कहकर बच्चों को बुलाया था और उनसे ईंट ढुलवाई थी। छात्र का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाने के बजाए अधिकांश बच्चों से निजी कार्य कराया जाता है। छात्र प्रियांश ने कहा कि प्रधान ने चार से पांच बच्चों को कार्य करने के लिए बुलवाया था। जिसके बाद मंदिर में बच्चों से ईंट ढुलवाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण मैनपाल सिंह ने कहा कि बच्चों से ईंट ढुलवाने का वीडियो देखा था, जिसके बाद अध्यापक और प्रधान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य तो करा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूल टाइम में अध्यापक की जिम्मेदारी होती है, लेकिन उन्होंने प्रधान के कहने पर बच्चों को काम कराने के लिए भेज दिया, इसमें अध्यापक की गलती है। कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर अभिभावक संदीप कुमार, बालेश्वर, प्रवीण, अमित कुमार, बलजोरा, शिवकुमार, अशोक और विजय सिंह के अलावा छात्र गणेश वर्धन, सिद्धार्थ, राज, अनिकेत, आर्य वंश, कोटल और बनित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने वीडियो जारी कर दी थी सफाई

स्कूली छात्रों से श्रमिकों की तरह कार्य कराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्ति मोहन ने भी वीडियो जारी कर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके विरोधियों ने यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। जिससे उनकी छवि खराब हो। जबकि वह तो मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे, वहां पर बच्चे ग्रामीणों के साथ स्वेच्छा से कार्य कर रहे थे।



जांच के लिए बनाई कमेटी : डीएमडीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम को स्कूली बच्चों से कार्य कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच के लिए ज्वाइंट कमेटी बनाई गई है। कमेटी में शामिल बीएसए, मनरेगा के जिला समन्वयक और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed