फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The road will be constructed on the track of the drain

Muzaffarnagar News: नाले की पटरी पर होगा सड़क का निर्माण

Sun, 19 Mar 2023 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
The road will be constructed on the track of the drain
शहर की बचन सिंह कालोनी, भोपा रोड के लोगों को होगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की गांधी काॅलोनी से भोपा अड्डे पर आने वाले नाले की पटरी पर सड़क का निर्माण होगा। इसके निर्माण से आदर्श काॅलोनी, बचन सिंह काॅलोनी और भोपा रोड के लोगों को सीधा लाभ होगा। राज्य मंत्री कपिलदेव ने इसका प्रस्ताव तैयार कराया है।
बचन सिंह काॅलोनी में पचेंडा रोड से भोपा रोड तक आने वाले नाले पर सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क पचेंडा रोड को भोपा रोड से सीधे जोड़ती है। इसके एक तरफ आदर्श काॅलोनी और दूसरी तरफ बचन सिंह काॅलोनी है। भोपा रोड से गांधी काॅलोनी जाने के लिए यह शार्टकट मार्ग भी है।
विज्ञापन

बचन सिंह काॅलोनी में नाले के किनारे पटरी मार्ग लंबे समय से खराब है। यहां सड़क काफी चौड़ी है। यह मार्ग बन जाने से आम जनता की राहे आसान होगी। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस सड़क को लेकर प्रस्ताव तैयार कराया है। राज्यमंत्री ने बताया कि इस मार्ग के बनने से आम जनता को सीधे राहत मिलेगी। हमारा प्रयास है कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed