फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rain spoiled the sweetness of jaggery

Muzaffarnagar: बे मौसम की बरसात ने बिगाडी गुड़ की मिठास, मंडी में आवक भी कम

Sun, 23 Oct 2022 03:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
The rain spoiled the sweetness of jaggery
मुजफ्फरनगर। जिले में इस बार बेमौसम की बारिश ने गुड़ की मिठास को प्रभावित कर दिया है। गन्ने की रिकवरी कम आने से कोल्हू संचालकों को ज्यादा मुनाफा नहीं हो पा रहा है। इस कारण अभी तक केवल 20 प्रतिशत कोल्हू ही चल पाए हैं।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी में इस बार दीपावली से पहले की गुड़ की धूम नहीं है। बेमौसम की बारिश ने गुड़ उत्पादन को प्रभावित कर दिया है। इस मौसम में मंडी के गुड़ से पट जाती थी। दस से 15 हजार गुड़ के कट्टे प्रतिदिन आते थे। इस बार केवल पांच से छह हजार गुड़ के कट्टे ही मंडी में आ रहे हैं। जिले में कोल्हू संचालन में भी देरी हो रही है। इस बार अभी तक केवल बीस प्रतिशत कोल्हू ही चल पाए हैं। गुड़ मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि बरसात ने गुड़ उत्पादन को प्रभावित किया है। गन्ने से जहां सामान्य मौसम में 12 से 14 किलों गुड़ की रिकवरी होती है, वह इस समय मात्र साढ़े नौ किलो है। बारिश ने रिकवरी को प्रभावित किया है। यही कारण है कि कोल्हू इस बार अभी तक कम चले हैं। मंडी में आवक भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed