फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The promising people of the village stung in the merit

Muzaffarnagar News: मेरिट में गांव के होनहारों ने बजाया डंका

Wed, 26 Apr 2023 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
The promising people of the village stung in the merit
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों में गांव के छात्र-छात्राओं ने परचम लहरा दिया। कड़ी मेहनत से दोनों मेरिट में स्थान बनाया। सुविधाओं और संसाधनों पर सवाल उठाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी होनहारों की कामयाबी प्रेरणा है।
विज्ञापन


हाईस्कूल की टॉपर अविका कौशिक मूल रूप से बरला गांव रहने वाली हैं। गांव में ही जन्म हुआ, बाद में परिवार शहर के रुड़की रोड पर आकर बस गया। दसवीं की मेरिट में दूसरे स्थान पर रहीं आयुषी सिंह जानसठ क्षेत्र के सादपुर गांव की रहने वाली है। तीसरे स्थान पर रहे अर्जुन जांगिड छोटे से गांव जसोई के रहने वाले हैं। किसान मजदूर इंटर कॉलेज के छात्र ने अपने गांव का नाम रोशन कर दिया। मीरापुर क्षेत्र के कैलावड़ा कलां के यश सैनी ने मेरिट में स्थान बनाया। मंसूरपुर की ईशा, बुढ़ाना की अग्रिम गुप्ता, भोपा के आराध्य जावला, शाहपर के वंश और मंसूरपुर की अवनी सैन ने भी दसवीं की मेरिट में स्थान बनाया है।
विज्ञापन


बोर्ड की 12वीं मेरिट में टॉप करने वाले शिवम पाल मूल रूप से शामली के रायपुर गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में कूकड़ा में रह रहे हैं। बुढ़ाना के संदीप पाल, आकाश वेदवान, शाहपुर के अरुण समेत देहात क्षेत्र के अन्य मेधावियों ने जिले की मेरिट में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं की मेरिट में बेटियों की बादशाहत
यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट में बेटियों और 12 वीं की मेरिट में बेटों की बादशाहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed