फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The picture of the village Rathore changed

गांव राठौर की विकास के कारण बदल गई तस्वीर

Thu, 23 Apr 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The picture of the village Rathore changed
जानसठ के गांव राठौर में जाने वाला मुख्य शहीद भगत सिंह द्वार। - फोटो : KHATAULI
गांव राठौर की विकास के कारण बदल गई तस्वीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव राठौर में एक करोड़ रुपयों की लागत से विकास कार्य कराए जा चुके हैं। विकास की वजह से ही इस गांव की तस्वीर आदर्श गांव जैसी है। वैश्विक कोरोना महामारी की जंग में ग्रामीणों को इस भयंकर बीमारी से बचने को जागरूक करने तथा गांव की गली मोहल्लों को सैनिटाइजर करके ग्राम प्रधान चंद्रशेखर उर्फ बबलू वॉरियर्स बन गए हैं। राठौर गांव की आबादी करीब दो हजार के हैं। प्रधान ने बताया कि गांव से जंगल जाने के लिए किसानों को गांव कवाल हो होकर तीन किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था। उन्होंने रजबहे का पुल निर्माण कराया। अब गांव के किसान मात्र आधा किलोमीटर की दूरी तय करके ही अपने खेतों पर चले जाते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए वे गांव में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को इस महामारी से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों को इस बीमारी से बचने को एहतियात बरतने की अपील भी लगातार कर रहे हैं। गांव में गली व मोहल्लों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed