फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The girl reached the police station after marrying her lover

प्रेमी संग शादी कर थाने पहुंची लापता युवती

Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The girl reached the police station after marrying her lover
प्रेमी संग शादी कर थाने पहुंची युवती
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव सिकंदरपुर से तीन दिन पूर्व लापता हुई युवती रविवार को प्रेमी संग थाने जा पहुंची। उसने प्रेमी के साथ शादी कर लेने की जानकारी देते हुए हर हाल में उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों की मौजूदगी में युवक-युवती को एक साथ भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी युवती काफी समय से मुजफ्फरनगर स्थित एक नर्सिंगहोम में काम कर रही थी। उसी नर्सिंग होम में उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर निवासी युवक भी काम करता था। एक साथ काम करते हुए दोनों के प्रेम प्रसंग बन गए। करीब दो माह पूर्व दोनों ने आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। तीन दिन पूर्व युवती पति संग ही रहने के लिए घर छोड़कर चली गई, जिसके परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को युवती अपने पति (प्रेमी) के साथ थाने पहुंची और उसके साथ शादी कर लेने की जानकारी देते हुए हर हाल में उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस पर एसओ धर्मेंद्र सिंह ने दोनों के परिजनों को थाने बुलवा लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में युवक-युवती को एक साथ ही भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed