फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The girl and youth brought away from West Bengal handed over to the police

पश्चिम बंगाल से भगा कर लाई युवती-युवत पुलिस को सौंपा

Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The girl and youth brought away from West Bengal handed over to the police
पुरकाजी। पश्चिम बंगाल से भगाकर लाई युवती को युवक के परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा दी सूचना पर युवती के परिजन व पश्चिम बंगाल पुलिस भी पुरकाजी थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुरकाजी क्षेत्र के गांव शेरपुर खादर निवासी मुकेश कुमार का पश्चिम बंगाल के गांव मुर्शीदाबाद कोतवाली फरका निवासी एक दूसरे संप्रदाय की युवती के साथ फेस बुक के जरिये प्रेम प्रसंग हो गया था। करीब दो सप्ताह पूर्व युवक गांव फरका में युवती के घर पहुंच गया और युवती को वहां से लेकर फरार हो गया। कई दिनों तक इधर उधर रहने के बाद शुक्रवार को युवक जैसे ही युवती को लेकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने मामले की सूचना पुरकाजी पुलिस को देकर युवक व युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक व युवती से पूछताछ कर मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी। जिस पर शनिवार को फरका थाने के सब इंस्पेक्टर विवेकानंद व युवती के परिजन पुरकाजी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक मुकेश कुमार के विरुद्ध फरका कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज है। पुरकाजी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि युवती को कल ही वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया था। युवक व युवती को फरका कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई फरका कोतवाली पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed