Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The gap has narrowed in the Sadar constituency, but the goal is still far off.

Muzaffarnagar News: सदर सीट पर फासला कम हुआ, मंजिल अभी दूर

Wed, 18 Nov 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The gap has narrowed in the Sadar constituency, but the goal is still far off.
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मंगलवार को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया गया। छह विधानसभा सीटों पर 10 अप्रैल के बाद अब तक 26 हजार 222 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। डीएम सुनील कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। जनपद में कुल 19,19,561 मतदाता निर्वाचक नामावली में शामिल हैं। सदर सीट पर 6917 वोट बढ़ी हैं, हालांकि 10 अप्रैल को इस सीट पर 59 हजार वोट कम हुई थीं।

डीएम सुनील कुमार सिंह की निगरानी में मंगलवार को मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंप दी गईं। 10 अप्रैल के मुकाबले सबसे ज्यादा मतदाता सदर सीट पर बढ़े हैं। चरथावल सीट पर 5448 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए अभियान जारी है। विधानसभा चुनाव से पहले चार जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने शिक्षण संस्थाओं में अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

सीट अब पहले अंतर

बुढ़ाना 365481 361405 4076

चरथावल 318506 313058 5448

पुरकाजी 313271 308413 4858

मुजफ्फरनगर 318804 311887 6917

खतौली 302057 299570 2487

मीरापुर 301442 299006 2436

इनसेट

पहली बार यह बने मतदाता

सीट 18 -19 आयु

बुढ़ाना 2745

चरथावल 2902

पुरकाजी 2613

मुजफ्फरनगर 4181

खतौली 2645

मीरापुर 2376

इनसेट

किस सीट पर कितने बुजुर्ग

सीट 85 प्लस

बुढ़ाना 2856

चरथावल 2081

पुरकाजी 2084

मुजफ्फरनगर 1327

खतौली 1869

मीरापुर 2221

अब 878 मतदान केंद्र और 2191 मतदेय स्थल

मुजफ्फरनगर। डीएम सुनील कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की और उन्हें कॉपी भी दी गई। आलेख्य प्रकाशन के अवसर पर कुल 2191 मतदेय स्थल और 878 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर सूची देख सकता है। ऑनलाइन जिला निर्वाचन अधिकारी के वेबसाइट पर भी मतदाता सूची में नाम देखने की सुविधा प्रदान की गई है। प्रपत्र छह और प्रपत्र आठ ऑनलाइन भरकर नए मतदाता के रूप में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।


बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से अनिल कुमार, सुभाष उपाध्याय, भाजपा के ओम प्रकाश उपाध्याय, बसपा के जी सिंह बौद्ध, सपा से पवन बंसल, सोमपाल सिंह और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed