फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The education of the victim student of Khubbapur did not start

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर - खुब्बापुर के पीड़ित छात्र की शुरू नहीं हुई पढ़ाई

Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
The education of the victim student of Khubbapur did not start
- शाहपुर के स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया नहीं हो सकी पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र की दूसरे स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इस वजह से छात्र की पढ़ाई शुरू नहीं हुई। शाहपुर के स्कूल में प्रवेश की तैयारी है, लेकिन संस्था की ओर से मांगे गए प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गया था। आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी, जिसकी जांच चल रही है। मामला अल्पसंख्यक आयोग, मानवाधिकार आयोग और सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है। उधर, अभी तक पीड़ित छात्र की पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। जमीयत उलमा की मदद से छात्र के परिजन शाहपुर के स्कूल में प्रवेश के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां अभी तक जरूरी कागज जमा नहीं कराए जा सके हैं। छात्र के पिता इरशाद ने बताया कि अभी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इस दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया था। जिसके वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed