फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The country's largest cow shelter will be built in Chandan village with 700 crores

UP: 70 करोड़ में बनेगी देश की सबसे बड़ी आधुनिक गौशाला, दिल्ली के अफसरों ने मंत्री बालियान के साथ किया निरीक्षण

Wed, 28 Dec 2022 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 06:47 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में 70 करोड़ रुपये में देश की सबसे बड़ी आधुनिक गौशाला बनेगी। वहीं दिल्ली के अफसरों ने मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ निरीक्षण किया।

विज्ञापन
The country's largest cow shelter will be built in Chandan village with 700 crores
मुजफ्फरनगर: पुरकाजी क्षेत्र में गोशाला का स्थलीय निरीक्षण करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी खादर के चंदन गांव में सोलानी नदी के किनारे देश की सबसे बड़ी आधुनिक गौशाला बनाए जाने की तैयारी है। 71 हेक्टेयर जमीन में बनने वाली इस गोशाला के बनने में 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गोशाला में पशुओं का आधुनिक शवदाह गृह, बायो गैस प्लांट, चारा एकत्र करने का भंडार ग्रह भी बनेगा। इस गोशाला में एक साथ पांच हजार पशु रखे जा सकेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दिल्ली से आए पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इसके लिए 71 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। इस जमीन को पशुपालन विभाग को देने का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन ने कर दिया है। रविवार को केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, विभाग के मंत्रालय के अधिकारियों के साथ गांव चंदन पहुंचे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं एसडीएम सदर परमानंद झा ने बालियान को जगह दिखाई। बालियान ने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या हर गांव में खड़ी हो गई है, इससे निपटने का रास्ता बड़ी गोशाला का निर्माण ही है। चंदन गांव में बनने वाली गौशाला में पांच हजार पशु एक साथ रह सकेंगे।
विज्ञापन


बताया कि दस हेक्टेयर में पशुओं के रहने के लिए टीनशेड का निर्माण किया जाएगा। पशुओं के भोजन के लिए बड़े स्टोर बनेंगे। पानी के लिए बड़ा टैंक बनाया जाएगा। जिले का पहला आधुनिक पशु शव दाह गृह भी बनाया जाएगा। पशुओं का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन के माध्यम से होगा। पशुओं के गोबर के उपयोग के लिए बायोगैस प्लांट भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया 71 हेक्टेयर जमीन गोशाला के पास होगी, जिसमें चारा आदि का उत्पादन होगा। यह देश का पहला पायलट प्रोजेक्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

जन सहयोग से चलेगी गोशाला
डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि पशुपालन विभाग प्रोजेक्ट तैयार कर प्रशासन के सुपुर्द कर देगा। प्रदेश सरकार एक पशु पर प्रतिदिन 30 रुपये देती है। 30 रुपये वह ग्राम पंचायत देगी, जहां से पशु आएगा। जिला स्तर पर एक संचालन समिति बनाई जाएगी। सरकार और जनता का बराबर का सहयोग रहेगा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे बोले- मम्मी ने पकड़े पैर, अंकल ने दबाया पापा का गला, वारदात का ऐसा सच, अफसर भी हैरान

तीन माह में काम शुरू
डॉ. बालियान ने डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एनडीडीबी डेयरी आनंद को निर्देश दिए कि तीन माह में इस योजना की सभी औपचारिकताएं पूरी कर स्वीकृति हो जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed