{"_id":"6af6159bdf2192df3c061dbe","slug":"amul-and-mother-dairy-milk-prices-hiked-evening-supply-disrupted-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-185142-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अमूल और मदर डेयरी का दूध महंगा, शाम को सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अमूल और मदर डेयरी का दूध महंगा, शाम को सप्लाई बाधित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब दूध के लिए भी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। बृहस्पतिवार से नई दरें लागू होने के बाद ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जिले में प्रतिदिन दोनों कंपनियों के 50 हजार लीटर से अधिक दूध की खपत होती है।
शहर से लेकर देहात तक दूध रोजमर्रा की जरूरत का प्रमुख हिस्सा है। घरों में चाय, नाश्ते और बच्चों के लिए दूध की नियमित खरीदारी होती है। इसके अलावा मिठाई की दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट और चाय विक्रेताओं को भी बड़ी मात्रा में दूध की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अमूल और मदर डेयरी के दाम बढ़ने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही छोटे कारोबारियों का खर्च भी बढ़ेगा।
जिले में रोजाना 50 हजार लीटर से अधिक दूध की खपत के आंकड़े को देखें तो कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का भी व्यापक असर पड़ सकता है। दूध की खपत के हिसाब से उपभोक्ताओं को अब प्रतिदिन अधिक खर्च करना होगा। महीनेभर में यह अतिरिक्त खर्च घरेलू बजट को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें पहले से ही बजट बिगाड़ रही हैं। अब दूध महंगा होने से रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा।
शहर के जानसठ रोड रोड पर अमूल की डेयरी के संचालक आशीष गुप्ता का कहना है कि नए रेट लागू हो गए हैं। उनके यहां से करीब आठ हजार लीट दूध की खपत है। शाम के समय गाड़ी नहीं आई है।अमूल गोल्ड पहले 72 रुपये में मिलता था, अब 76 रुपये हो गया है। अमूल टोंड पर दो रुपये और अमूल काउ मिल्क पर भी चार रुपये बढ़े हैं।
दूध खरीदने आए सतेंद्र कुमार ने कहा कि दूध की रोज जरूरत होती है। दाम बढ़ने से पूरे महीने का बजट प्रभावित होगा।