फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मासूम बच्चे बोले- मम्मी ने पकड़े पैर, अंकल ने दबाया पापा का गला, वारदात का ऐसा सच, अफसर भी हैरान

Wed, 28 Dec 2022 06:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Dec 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut Anil murder case: The son told that mother held feet of father and Rahul uncle killed
मेरठ में अनिल की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के भावनपुर क्षेत्र में हुई अनिल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में अनिल की बेटी और बेटे ने चौंकाने वाली बात बताई है। खुलासा हुआ है कि पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।



मम्मी ने पैर पकड़े, अंकल ने गला दबाया
पुलिस के मुताबिक, अनिल की बेटी और बेटे ने बताया कि मम्मी ने पापा के पैर पकड़े थे और राहुल अंकल ने पापा का गला दबाया था। बच्चों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बच्चों ने बताया कि पापा चिल्ला रहे थे, तभी उनकी आंख खुल गई थी। उन्होंने मम्मी को ऐसा करने से रोका था, लेकिन वह नहीं मानीं। वह बोली कि तुम्हारे अंकल अच्छे हैं और अब उनके साथ रहेंगे।

Meerut Anil murder case: The son told that mother held feet of father and Rahul uncle killed
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मुंहबोला भांजा बनकर रह रहा था राहुल
अनिल के परिजनों ने बताया कि राहुल के घर में रहने पर कई बार आपत्ति हुई। आसपास के लोग भी नाराज थे। राहुल को लेकर कई बार परिवार के लोगों के साथ पूनम का झगड़ा हुआ। पूनम कहती थी कि राहुल उसका भांजा है। वह उसे अपने बेटे की तरह मानती है। अब अनिल को भी पत्नी और राहुल पर शक होने लगा था। यह बात पूनम और राहुल को गंवारा नहीं हुई और उन्होंने हत्या करने की प्लानिंग बना ली। पूनम और राहुल ने भतीजे का रिश्ता भी कलंकित कर दिया।

Meerut Anil murder case: The son told that mother held feet of father and Rahul uncle killed
अनिल की पत्नी पूनम। - फोटो : amar ujala

ये था मामला
भावनपुर के किनानगर गांव में सोमवार रात पूनम ने मुंहबोले भांजे प्रेमी राहुल के साथ मिलकर पति अनिल (40) पुत्र करन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी थी। प्रेमी युगल ने हार्टअटैक से मौत होना बताकर रोने का नाटक किया और मंगलवार सुबह गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया था। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और युगल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। युगल ने पूछताछ में हत्या करना कुबूल किया है। पुलिस ने बताया कि अनिल के अवशेष कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Anil murder case: The son told that mother held feet of father and Rahul uncle killed
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

किनानगर निवासी अनिल कुमार मजदूरी करता था। 10 साल पहले अनिल की शादी हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी पूनम से हुई थी। दंपती के छह साल की बेटी अंजलि और चार साल का बेटा देव है। करीब दो महीने पहले पुताई करने वाला अम्हैडा गंगानगर निवासी राहुल, अनिल के घर आकर किनानगर में रहने लगा। राहुल के पूनम से अनैतिक संबंध हो गए। पूनम, राहुल को मुंहबोला भांजा बताती थी। इसकी जानकारी अनिल को लगी तो वह राहुल का विरोध करने लगा। इसके बाद राहुल ने पूनम के साथ मिलकर अनिल को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया।

विज्ञापन
Meerut Anil murder case: The son told that mother held feet of father and Rahul uncle killed
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं बीती सोमवार रात नौ बजे अनिल अपने घर पहुंचा, जहां राहुल पहले से मौजूद था। राहुल ने अनिल को रात में शराब पिलाई व फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रातभर अनिल के शव के पास पूनम और राहुल सोए। सुबह सात बजे पूनम ने रोने का नाटक कर दिया। गांव के झोलाछाप डॉक्टर को भी बुलाया। जिस पर अनिल की मां ओशो और भाई भी वहां पहुंचे। पूनम ने बताया कि अनिल की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इससे पहले परिजन कुछ समझते कि पूनम और राहुल ने परिवार संग अनिल का अंतिम संस्कार दिया। दोपहर में गांव के एक युवक ने पुलिस को अनिल की हत्या की सूचना दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed