फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The bride's maternal uncle got angry on seeing theThe bride's maternal uncle got angry on seeing the groom twice her age and created a ruckusus

Muzaffarnagar News: दोगुनी आयु का दूल्हा देख बिफरे दुल्हन के मामा, किया हंगामा

Mon, 18 Aug 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The bride's maternal uncle got angry on seeing theThe bride's maternal uncle got angry on seeing the groom twice her age and created a ruckusus
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दोगुनी आयु का दूल्हा देखकर दुल्हन के मामा बिफर गए, जिसको लेकर बरात घर में करीब दो घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद किसी तरह दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का रिश्ता उत्तराखंड के देहरादून में तय हुआ था। दुल्हन के पिता ने ही युवक को देख कर रिश्ता पक्का किया था। बताया गया कि युवक को किसी अन्य परिजन या रिश्तेदार ने नहीं देखा था। शनिवार को युवक बरात लेकर पहुंच गया, उसका चेहरा सेहरे के फूलों में छिपा हुआ था। जब निकाह पढ़ाने की तैयारी की गई तो युवक ने सेहरा उतारा। इसी दौरान दुल्हन से दोगुनी आयु के दूल्हे को देख कर दुल्हन के मामा व अन्य परिजन बिफर गए। इसको लेकर बरात घर में हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बरात घर में हंगामा करीब दो घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन

आधी रात के बाद बरात घर में हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हंगामा कर रहे युवती पक्ष को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दुल्हन की विदाई हो सकी। थाना पुलिस ने कहा कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। दुल्हन की विदाई हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed