फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Tension over the installation of Ambedkar statue in Jasola

यूपी: डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर तनाव, आमने-सामने आए दो पक्ष, मौके पर पहुंचे एसडीएम

Tue, 28 Dec 2021 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 28 Dec 2021 07:12 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद हो गया। दो पक्षों के लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना पर एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Tension over the installation of Ambedkar statue in Jasola
जसौला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के जसौला गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हो गया। एसडीएम, सीओ सहित कोतवाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। अनुसूचित जाति और पाल समाज के लोगों के बीच हो रहे हंगामे को शांत किया। हालांकि इस दौरान महिलाएं प्रतिमा लगाने की जिद पर अड़ी रहीं। एसडीएम ने कानूनगो, लेखपालों को बुलवाकर ग्राम पंचायत की भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। तनाव की स्थिति देख गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मौके पर रखी गई प्रतिमा को वहां से हटवा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन


खतौली तहसील के गांव जसौला में अनुसूचित जाति के लोगों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा लाकर उसकी स्थापना का काम शुरू कर दिया। काम शुरू होने पर मामला ग्रामीणों को पता चला तो पाल समाज के लोग मौके पर पहुंचे। पाल समाज के लोगों ने ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि होने की बात कहते हुए प्रतिमा स्थापना करने का विरोध किया। इस दौरान दोनों बिरादरी के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रतिमा लगाने को लेकर हो रहे विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सीओ राकेश सिंह, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। मामला भूमि विवाद से जुड़ा होने के कारण एसडीएम जीत सिंह राय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पूरा मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में काफी लंबे समय से डॉ. भीमराव आंबेडकर का बोर्ड लगा हुआ है, वहां पर बोर्ड हटाकर अनुसूचित जाति के लोग प्रतिमा लगाना चाहते हैं। जिसका विरोध पाल समाज के लोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कानूनगो सहित लेखपाल आदि को मौके पर बुलाया। तहसील से आई टीम को ग्राम पंचायत की भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत की एक एकड़ भूमि है, जिस पर अवैध कब्जे किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

फैसला होने तक स्थिति जस की तस
एसडीएम जीत सिंह राय ने दोनों पक्षों से बात करते हुए कहा कि जब तक शासनादेश नहीं आता, तब तक नई प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाएगी। स्थिति जस की तस रहेगी। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हो गए।

महिलाओं ने कहा कि हो रही छींटाकशी
महिलाओं ने हंगामा करते हुए प्रतिमा लगाने की बात की। महिलाओं का कहना था कि जब वह मंदिर में जाते हैं तो लोग उन पर छींटाकशी करते हैं, इसलिए वह मूर्ति लगाना चाहते हैं। काफी देर चले हंगामे के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

भूमि की होगी जांच, शासन के आदेश पर ही लगेगी प्रतिमा
एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि उन्हें बताया गया है कि अनुसूचित जाति के पट्टे किए गए थे। वहीं पाल समाज का कहना है कि यह ग्राम पंचायत समाज की सार्वजनिक भूमि है। इसलिए कोई निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। ग्राम पंचायत की भूमि पर जिन्होंने अवैध कब्जा किया हुआ है नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, नई परंपरा की कोई शुरुआत नहीं होगी। यदि प्रतिमा लगाई जाएगी तो वह शासन के आदेश के बाद ही लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed