फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two Dream Labs will teach students from six schools AI and robotics

Muzaffarnagar News: दो ड्रीम लैब से छह से विद्यालयों के छात्र पढ़ेगे एआई और रोबोटिक्स

Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two Dream Labs will teach students from six schools AI and robotics
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कवाल और राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा का चयन ड्रीम लैब स्थापित करने के लिए किया गया है। दोनों विद्यालयों को हब के रूप में विकसित कर इनके माध्यम से छह राजकीय विद्यालयों को जोड़ा जाएगा। इससे छह विद्यालयों के छात्र एआई और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का ज्ञान हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आधुनिक उपकरणों पर काम करके तकनीकी कौशल सीखेंगे। ड्रीम लैब के जरिए विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, थ्री-डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्री टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होने के साथ उच्च शिक्षा, स्टार्टअप और रोजगार के नए क्षेत्रों के लिए उनकी तैयारी बेहतर होगी।
विज्ञापन

-ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों पर किया है फोकस
डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि ड्रीम लैब और उससे जुड़े स्पोक स्कूल के लिए ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों को ही चयनित किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज कवाल को ड्रीम लैब का हब बनाया गया है। इससे पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी, राजकीय इंटर कॉलेज जाड़ौदा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बधाई कलां को जोड़ा गया है। दूसरा हब राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा को बनाया गया है। इससे राजकीय इंटर कॉलेज जौली, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज कासमपुर खोला को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed