फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension in Purkazi After Youth Spits Near Kanwar, Pilgrims Protest, Police Intervene

कांवड़ के पास थूका तो मचा हंगामा: आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने शिवभक्त को नई कांवड़ लाने भेजा हरिद्वार

Mon, 07 Jul 2025 05:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 07 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में मानसिक रूप से कमजोर युवक द्वारा कांवड़ के पास थूकने पर हंगामा हो गया। पुलिस ने नई कांवड़ मंगवाकर मामला शांत कराया। तनाव के बावजूद स्थिति नियंत्रण में रही।

विज्ञापन
Tension in Purkazi After Youth Spits Near Kanwar, Pilgrims Protest, Police Intervene
कांवड़ को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ यात्रा में शामिल एक भाई-बहन की कांवड़ के पास एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ने थूक दिया। घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने आरोपी युवक के घर के बाहर हंगामा किया और उसे पकड़ने के लिए घर में घुसकर तलाशी ली, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोदीनगर निवासी अंशुल शर्मा अपनी बहन मुस्कान शर्मा के साथ हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पुरकाजी पहुंचे थे। नगर पंचायत क्षेत्र में दोनों ने कांवड़ रखकर थोड़ी देर आराम किया। इसी दौरान स्थानीय मोहल्ले का एक युवक, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, कांवड़ के पास आया और वहीं थूककर अपने घर में चला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां और बेटी का अफेयर...दोनों ने प्रेमियों के साथ मिलकर करा दी सुभाष की हत्या; खुद सुनाई कत्ल की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद अन्य कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने युवक के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उसे ढूंढने लगे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

पुलिस ने भाई-बहन को हरिद्वार दोबारा भेजने की व्यवस्था की, ताकि वे दूसरी कांवड़ ला सकें। पुलिसकर्मियों के साथ उन्हें निजी वाहन से रवाना किया गया। इसके बाद कांवड़ियों का गुस्सा शांत हुआ और सभी यात्रा के लिए आगे बढ़ गए।

पुलिस की तत्परता और समझदारी से एक बड़ा सांप्रदायिक विवाद टल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे कस्बे में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed