{"_id":"5cb37c9cbdec2213f32f8fe1","slug":"temperature-in-muzaffarnagar-crosses-37-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में पारा 37 डिग्री के पार, जिंदगी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में पारा 37 डिग्री के पार, जिंदगी बेहाल
Mon, 15 Apr 2019 12:02 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा लपेटकर निकलतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तापमान में एकदम से इजाफा हो जाने से लोगों की जिंदगी का हाल बेहाल है। दोपहर में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है। तेज धूप और गर्म हवा के चलते दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है। अप्रैल माह में पड़ रही भयंकर गर्मी से हर कोई हैरान है तथा मई-जून माह को लेकर आशंकित है।
अप्रैल माह की शुरुआत से ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। तापमान में लगातार इजाफा होता रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 20.5 डिग्री रहा। तेज गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घर से जो लोग जरूरी काम से निकले थे वे भी चिलचिलाती धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था।
धूप के साथ ही गर्म हवा का प्रकोप भी रहा। दोपहर में बाजार में सड़क एकदम सूनी थी। शाम चार बजे के बाद से बाजार में रौनक आनी शुरू हुई। अप्रैल माह में पड़ रही भयंकर गर्मी हर किसी को अचंभित कर रही है। लोगों का कहना है कि जब अभी यह हाल है तो कई और जून महीने में तो हालात और बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन
धूप और लू से बचने के लिए बरतें सावधानी
मुजफ्फरनगर। धूप और लू की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ सकते हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डा. लोकेश गुप्ता बताते हैं कि इससे बचने के लिए कई उपाय अपनाए जा सकते हैं।
- धूप में छाता लगाकर निकलें।
- घर से पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर बाहर निकलें।
- यदि तेज धूप से आएं हैं या ज्यादा पसीना आ रहा है तो एकदम से ठंडा पानी न पिएं। इससे बीमार हो सकते हैं।
- धूप में बाहर जाते समय खाली पेट न जाएं। कुछ न कुछ खाकर बाहर निकलें।
- बार-बार पानी पीते रहें। नींबू और नमक मिलाकर पिएं।
- गर्मियों में हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
बीते दिनों का तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
दस अप्रैल 19.0 35.5
11 अप्रैल 21.5 35.5
12 अप्रैल 20.8 35.0
13 अप्रैल 20.0 35.0
14 अप्रैल 20.5 37.1