{"_id":"6a9952e794707de1f104d883","slug":"athletics-competition-on-september-20-online-registration-mandatory-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-179738-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 20 सितंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता, ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 20 सितंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता, ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला एथलेटिक संघ 20 सितंबर को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। जिला सचिव संजीव कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेली जाएगी।
प्रतियोगिता में अंडर 14, 16, 18, 20, 23 वर्ष और ओपन वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को 18 सितंबर तक अपनी ऑनलाइन प्रविष्टि करनी होगी। केवल गूगल फॉर्म के माध्यम से ही पंजीकरण स्वीकार किए जाएंगे।
अंडर 14 वर्ग के लिए ट्रायथलॉन-ए, ट्रायथलॉन-बी और ट्रायथलॉन-सी इवेंट रखे गए हैं। अंडर 16 वर्ग में 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट और जैवलिन थ्रो शामिल हैं। अंडर 18, अंडर 20, अंडर 23 और ओपन वर्ग के लिए भी विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड इवेंट आयोजित किए जाएंगे।