फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tehsil peon suspended for molestation

Muzaffarnagar News: छेड़छाड़ के आरोप में तहसील का चपरासी निलंबित

Sun, 26 Feb 2023 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Tehsil peon suspended for molestation
युवती ने दर्ज कराई है चपरासी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहसील के चपरासी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी चपरासी फरार है। उधर, तहसीलदार ने चपरासी को निलंबित कर दिया है।
पीड़िता ने कोतवाली में तहसीलदार के चपरासी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि उसके पिता ने साल 2020 में अपनी चल अचल संपत्ति की एक वसीयत उसकी मां के नाम सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्टर्ड की थी। पिता की मृत्यु के पश्चात रजिस्टर्ड वसीयत के आधार पर मां का नाम तहसील के सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई दी थी। इसका वाद न्यायालय नायब तहसीलदार भोपा के यहां विचाराधीन है। उसकी मां बीमार है। इसी कारण वह अपनी मां के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए तहसील में आती जाती थी।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले तहसील के चपरासी हरवीर सिंह ने रजिस्टर्ड वसीयत दर्ज कराने में मदद की बात कही। आरोप है कि समय-समय पर रुपये भी लेता रहा है। इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। मोबाइल पर आपत्तिजनक बातें करने का आरोप भी लगाया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने चपरासी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर चपरासी हरवीर को तहसील से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed