फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher missing, family members fear kidnapping

अध्यापक लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

Thu, 03 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teacher missing, family members fear kidnapping
अध्यापक लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव नयागांव फैजाबाद से बुधवार की रात्रि से अध्यापक लापता है। लापता अध्यापक की कार जानसठ में कांशीराम आवास कॉलोनी के सामने पानीपत-खटीमा मार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले ली है। परिजनों और पुलिस उसको तलाश करने में जुटे हैं। परिजनों ने अध्यापक का अपहरण होने तथा उनके साथ अनहोनी की आशंका जताई है।

जानसठ के गांव नयागांव फैजाबाद निवासी राधेश्याम पुत्र सीताराम गांव मंतोड़ी के स्कूल में पढ़ाते हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात्रि को करीब 9.30 बजे राधेश्याम अपनी कार लेकर घर से निकले थे। उसको किसी ने बुलाया था। बुधवार की रात्रि में करीब एक बजे परिजनों ने उसको फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। परिवार के लोगों को आशंका हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुधवार की रात्रि से ही पुलिस और परिवार के लोग लापता अध्यापक को तलाश कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद अध्यापक की कार जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के सामने लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली। कार लॉक थी, पुलिस ने लॉक खुलवा कर कार को अपने कब्जे में ले ली है। परिवार के लोगों कहना है कि लापता अध्यापक के साथ अनहोनी हो सकती है। अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस और परिवार के लोग अध्यापक को तलाश कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को शाम तक लापता अध्यापक का कहीं पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed