{"_id":"6aa303ef748fce6a460346fe","slug":"woman-dies-after-suffering-electric-shock-from-washing-machine-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1056-1298614-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वॉशिंग मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वॉशिंग मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ की शिवधाम कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह दुखद हादसा हुआ। वॉशिंग मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मनदीप कौर की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
परिजनों के अनुसार, मनदीप कौर सुबह कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान वॉशिंग मशीन में करंट उतर आया। वह इसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मनदीप कौर अपने पीछे 13 वर्षीय सरगुन, 11 वर्षीय अवनीत और 9 वर्षीय अगम को छोड़ गई हैं।
किसान नेता अमीर सिंह, बलविंदर, पलविंदर, मुख्तयार सिंह, पम्पा और परमजीत ने बताया कि मनदीप कौर की जेठानी रजनकौर का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी बेटी कुदरत का पालन-पोषण भी मनदीप ही कर रही थीं।
विज्ञापन
मृतका की माता गुरमीत कौर और पिता गुरदयाल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट पर मनदीप कौर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।मनदीप कौर की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके तीन छोटे बच्चे अब अनाथ हो गए हैं।