फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tax evasion worth crores caught in Ingot making factory

इंगट बनाने की फैक्टरी में पकड़ी गई करोड़ों की कर चोरी

Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion worth crores caught in Ingot making factory
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में इंगट फैक्टरी में वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई के दौरान तैनात पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वाणिज्यकर विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में फैक्टरी का ताला तोड़ा
विज्ञापन

फैक्टरी का पूरा रिकार्ड कब्जे में लिया, देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में लोहे के इंगट बनाने की फैक्टरी श्री बांके बिहारी प्राइवेट लिमिटेड में वाणिज्यकर विभाग की टीम ने छापा मारकर करोड़ों की कर चोरी पकड़ी है। फैक्टरी मालिक फरार हो गया। टीम ने पुलिस के सहयोग से फैक्टरी का ताला तोड़कर पूरा रिकार्ड अपने कब्जे में लिया। मौजूद माल को भी जब्त कर लिया गया। देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी थी।

वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एलएस शरण ने बताया कि सहारनपुर के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 एसपी सिंह, एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-2 रामबाबू गौड़, ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला के साथ शुक्रवार को फैक्टरी में छापा मारा गया। विभाग ने इस फैक्टरी के आयकर रिटर्न आदि की जानकारी पहले से ही एकत्र कर रखी है। बड़े स्तर पर टैक्स चोरी के सबूतों के बाद ही विभाग ने छापा मारा। छापे की सूचना पर फैक्टरी के मालिक अशोक गोयल बाहर ताला लगाकर फरार हो गए। उन्हें फोन किया गया, लेकिन वह नहीं आए। शाम को एसएसपी से बात की गई। इसके बाद सीओ रमन कुमार और थानाध्यक्ष पुरकाजी की मौजूदगी में फैक्टरी का ताला तोड़ा गया। टीम ने मौके पर मौजूद समस्त रिकार्ड अपने कब्जे में लिया और मौजूद माल जब्त कर लिया। देर रात तक फैक्टी में जांच का कार्य चल रहा था। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि फैक्टरी में कर चोरी करोड़ों में है। इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाठक, अरुणेश कुमार, रवि पंवार, अनुभव सिंह, संदीप सत्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed