{"_id":"5ef8cb3b8ebc3e42e1174694","slug":"tanu-scores-88-9-percent-in-high-school-muzaffarnagar-news-mrt4886487143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनु ने हाईस्कूल में पाए 88.9 प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनु ने हाईस्कूल में पाए 88.9 प्रतिशत अंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पीनना निवासी तनु पंवार ने हाईस्कूल की परीक्षा में 88.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। तनु पुत्री संजय पंवार कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज काजीखेड़ा जागाहेड़ी की छात्रा है। वह इंजीनियर बनना चाहती है।
इसके अलावा गांव नगला पिथौरा निवासी एसडीएस इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र रितिक चौहान पुत्र घनश्याम सिंह 83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। वह किसान परिवार से है। तथा वायु सेना में जाना चाहता है। उधर, पीटी उषा कन्या इंटर कॉलेज तितावी की प्रधानाचार्या उषा सिंह तथा प्रबंधक डॉ विपिन कुमार ने बताया कि कक्षा 12 में साक्षी वर्मा, साक्षी चौधरी, कोमल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है। वहीं कक्षा 10 में आंशिक, शिवानी रानी, रितिका व यशवी ने स्थान प्राप्त किए।