{"_id":"607b2e7c8ebc3e8d195ad1b3","slug":"supporters-of-two-candidates-came-face-to-face-in-lohadda-muzaffarnagar-news-mrt5349392129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड्डा में दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड्डा में दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने
विज्ञापन
लोहड्डा में दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आए
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव लोहड्डा में जिला पंचायत के वार्ड-29 पर डटे दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच तीखी झड़प के बाद मारपीट हो गई, जिससे हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उनमें बीचबचाव कराया। एक प्रत्याशी ने घटना की तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव लोहड्डा निवासी संदीप मोघा आम आदमी पार्टी की ओर से जिला पंचायत के वार्ड-29 के प्रत्याशी हैं। इसी गांव का मनोज राजपूत भी इसी वार्ड पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा है। शनिवार शाम गांव सठेड़ी जाते समय दोनों प्रत्याशियों का काफिला आमने-सामने आ गया। यह देख दोनों प्रत्याशी समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों प्रत्याशी समर्थकों के बीच तीखी झड़प के साथ ही मारपीट भी हो गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मामले में प्रत्याशी संदीप मोघा ने दूसरे प्रत्याशी मनोज राजपूत के समर्थकों पर मारपीट व बदसलूकी के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।