{"_id":"6866d654a1f867b52b0b8b4c","slug":"supply-should-remain-uninterrupted-during-kanwar-yatra-aggarwal-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149287-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में निर्बाध रहनी चाहिए आपूर्ति : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में निर्बाध रहनी चाहिए आपूर्ति : अग्रवाल
Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में बिजली आपूर्ति निर्बाध रहनी चाहिए। बिजली के खंभे ठीक कराए जाएं।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक के दौरान कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। बिजली आपूर्ति में आ रही कटौती, ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।
नगर क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, और अन्य बुनियादी विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर भी चिंता जताई और विभागीय अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम उमेश मिश्रा, एमडीए वीसी कविता मीणा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अभिषेक सिंह, अनिल कुमार राणा मौजूद रहे।