फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane season started in Bhopa, bridges not constructed

Muzaffarnagar News: भोपा - गन्ने का सीजन शुरू, नहीं हुआ पुलों का निर्माण

Tue, 10 Oct 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane season started in Bhopa, bridges not constructed
- जौली पुल पर बंद हुआ आवागमन, निरगाजनी में बाधा बन रहे वन विभाग के पेड़
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी


भोपा। गन्ने का सीजन शुरू हो गया है। गन्ने से भरे वाहन इस बार भी पुराने जर्जर गंग नहर पुलों से ही गुजरेंगे। भोपा नहर पुल में जहां दरारें आई हैं। वहीं, निरगाजनी गंग नहर झाल पुल में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कहीं वन विभाग के पेड़ नहर पुल को अंतिम रूप देने में आड़े आ रहे हैं तो कहीं अन्य समस्याएं पुल निर्माण में बाधक हैं। जौली गंग नहर पुल पर शुरू हुए आवागमन को एक बार फिर रोक दिया गया है।

भोपा तथा आसपास के क्षेत्र में पिछले लगभग दो वर्षों से गंग नहर पर पुलों का निर्माण कार्य जारी है। पुलों के निर्माण की अवधि भी लगभग पूरी हो चुकी है, इसके बाद भी अभी काफी कार्य गंग नहर पुलों को अंतिम रूप देने के लिए बचा हुआ है। गन्ने का सीजन शुरू होने के कारण इस बार भी किसानों को जर्जर गंग नहर पुलों से ही गुजरना पड़ेगा। भोपा गंगनहर पुल की बात करें तो यहां अभी भी स्लैब, अप्रोच आदि सहित अन्य कार्य अधूरे हैं। निरगाजनी का पुराना पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और पुल के बीच में गड्ढे बन गए हैं। इसी पुल से वाहनों का आवागमन है, जो खतरे से खाली नहीं।
विज्ञापन

इस पुल का निर्माण अभी बीच में रुका हुआ है, इसका कारण वन विभाग के पेड़ों की कटाई न होना है। जौली गंगनहर पुल को तैयार कर दिया गया था जिस पर आवागम भी शुरू हो गया था। पुल पर स्लैब डाले गए हैं, जिससे पिछले लगभग दो सप्ताह से वाहनों की आवाजाही बंद है। जेई मोहम्मद हुसैन का कहना है कि जौली के नव निर्माण पुल के छोर पर स्लैब डाले गए है इसलिए वाहनों का आना-जाना बंद है। जल्द ही चालू किया जाएगा। भोपा में अभी कुछ महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है। निरगाजनी पुल को अंतिम रूप देने में वन विभाग के पेड़ आड़े आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed