{"_id":"688fac48402a2dd7080bf7cf","slug":"sugar-mill-workers-extinguished-the-fire-in-the-dcm-vehicle-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-151422-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डीसीएम गाड़ी में लगी आग शुगर मिल कर्मियों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डीसीएम गाड़ी में लगी आग शुगर मिल कर्मियों ने बुझाई
Mon, 04 Aug 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
खतौली में डीसीएम गाड़ी में लगी आग को बुझाते शुगर मिल कर्मी। संवाद
खतौली। जानसठ मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज पर शुगर मिल के सामने सीएनजी लगी डीसीएम गाड़ी में अचानक आग लग गई। शुगर मिल कर्मचारियों ने आग को बुझाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। इस दौरान जानसठ मार्ग का यातायात करीब आधा घंटा तक बाधित रहा।
मीरापुर क्षेत्र के नया गांव भुम्मा निवासी मनवीर गिरि रविवार देर शाम करीब पौने नौ बजे डीसीएम गाड़ी में मेरठ से प्लास्टिक भर कर मीरापुर की ओर जा रहा था। वह जब जानसठ मार्ग ओवरब्रिज पर पहुंचा तो गाड़ी में अचानक आग लग गई।
चालक ने गाड़ी को शुगर मिल गेट के सामने रोक दिया तथा जान बचाने के लिए कूद गया। देखते ही देखते डीसीएम गाड़ी आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानसठ मार्ग का यातायात रुकवा दिया। इस दौरान शुगर मिल के सुरक्षा अधिकारी शिवदास तिवारी ने मिल कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बाद में वहां पहुंची अग्निशमन कर्मियों की टीम ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। आग बुझने के बाद पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डीसीएम में रखी प्लास्टिक ने नहीं पकड़ी आग
शुगर मिल कर्मचारियों की सजगता से गाड़ी का केवल केबिन ही जला है। गाड़ी में प्लास्टिक लदी थी। आग प्लास्टिक तक पहुंच जाती तो गाड़ी में कुछ भी नहीं बचता।