फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sudhir Saini made District President of BJP for the second time in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दूसरी बार भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए सुधीर सैनी

Sat, 16 Sep 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sudhir Saini made District President of BJP for the second time in Muzaffarnagar
सुधीर सैनी - भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद
- 2012 में खतौली से लड़ चुके हैं बीजेपी के टिकट पर चुनाव
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने डॉ. सुधीर सैनी की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है। सैनी 2012 में खतौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनके आवास बड़सू गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कार्यकाल पूरा होने के बाद भाजपा ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. सुधीर सैनी को कमान सौंपी है। खतौली क्षेत्र के गांव बड़सू के मूल निवासी डॉ. सुधीर लंबे समय से भाजपा और संघ में कार्य कर रहे हैं। वह 2012 में खतौली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहले भी वह भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। डॉ. सुधीर सैनी जिले की राजनीति में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के करीबियों में माने जाते हैं।
विज्ञापन

इन पदों पर रहे हैं सुधीर
डॉ. सुधीर सैनी 1991 से 1996 तक भाजपा के जिला मंत्री रहे। 1996 से 2000 तक जिला उपाध्यक्ष और 2002 से 2004 तक जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे। मोरना और बुढ़ाना के मंडल प्रभारी , 2004 से 2007 तक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 2009 से 2012 तक किसान मोर्चा के मेरठ और सहारनपुर के विभाग संयोजक रहे। 2012 में भाजपा से खतौली सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। 2014 लोकसभा चुनाव में खतौली विधानसभा के प्रभारी रहे। 2018-19 में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। संघ में 40 वर्ष से लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना में मनाई खुशी
बुढ़ाना। भाजपा ने सुधीर सैनी को दूसरी बार फिर जिलाध्यक्ष बनाया। बुढ़ाना मेडिकल एसोसिएशन ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी उर्फ टीटन सैनी के सतेंद्र सैनी, टीटन सैनी, डॉ. पवन जैन, वंश, अंनत, फरमान व संजय ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed