फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students gave message of environmental protection from rally

विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया पयावर्रण संरक्षण का संदेश

Wed, 11 Nov 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students gave message of environmental protection from rally
भोपा में आतिशबाजी ना करने व अमर उजाला की मुहिम को जन जन तक पहुंचाने के लिए रैली निकालाते छात्र-छात? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया पयावर्रण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। अमर उजाला के अभियान एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध अभियान के तहत सेंट जेवियर ग्लोबल स्कूल रहकड़ा में कार्यक्रम हुआ। विचार गोष्ठी के साथ ही छात्र-छात्राओं ने पटाखे नहीं जलाने की शपथ ली। साथ ही रैली निकाल लोगों को दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने वह क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया।
स्कूल में हुई गोष्ठी में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों से आह्वान किया गया कि वो अमर उजाला की मुहिम से जुड़ कर स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन के लिए आगे बढ़कर कार्य करें। छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं ने दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने की शपथ ली। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर इसका संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नहीं संभले तो सांस लेगा होगा कठिन
प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर हम लोग नहीं संभले तो सांस लेना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकृति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य
-उपप्रधानाचार्या अक्षमा चौधरी ने कहा कि प्रकृति से हमें इतने अमूल्य उपहार मिले हैं, हमारा भी कर्तव्य है कि हम प्रकृति की रक्षा करें। इस दीपावली पर पटाखे न जला कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
तभी मिलेगा बेहतर जीवन
- अध्यापिका नीलम गर्ग ने कहा की हम सबको लोगों तक इस अभियान को पहुंचाना होगा, ताकि पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके और बेहतर जीवन जिया जा सके।
मिठाई खिला कर मनाएं खुशियां
-अध्यापक विपुल सहरावत ने कहा कि एक दूसरे को बड़े प्यार से मिठाई खिलाकर व गले लगा कर खुशी का इजहार करें। दीपावली दीपों का त्योहार है न कि पटाखे जलाने का।
ग्रामीणों को करेंगे जागरूक
- छात्र गौरव कुमार ने कहा कि उसने पटाखे ना जलाने को संकल्प लिया है। यह संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाएगा जाएगा। शुद्ध वातावरण मिले, इसके लिए आगे बढ़कर कार्य किया जाएगा।
अभिभावक ध्यान दें
- छात्रा प्रिंसी प्रीत कौर ने कहा कि पटाखे जलाने की जिद्द सबसे अधिक बच्चे ही करते हैं, जो खतरे से खाली नहीं होता। अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देना होगा। वातावरण को शुद्ध रखना हर एक व्यक्ति का फर्ज है।

प्रतिबंध का करें पालन
अध्यापक निर्वेश कुमार ने कहा कि सरकार ने जिले में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया है। सभी को इसका पालन करना चाहिए, जिससे शुद्ध वातावरण और बेहतर जीवन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed