{"_id":"6939d6286a4c5268540bb290","slug":"students-flocked-to-submit-applications-for-exams-and-scholarships-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-160445-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: परीक्षा और छात्रवृत्ति के आवेदन जमा कराने उमड़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: परीक्षा और छात्रवृत्ति के आवेदन जमा कराने उमड़े छात्र
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म और शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति के आवदेन जमा कराने को लेकर महाविद्यालयों में छात्रों की भीड़ उमड़ने लगी है। दोनों ही फार्म को ऑनलाइन जमा करने के बाद हार्डकाॅपी कॉलेज में जमा करानी है। बायोमेट्रिक जांच में तकनीकी दिक्कतों के चलते छात्रों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न पाठयक्रमों के परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल पर के माध्यम से भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 13 दिसंबर निर्धारित है। उत्तर प्रदेश शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति के आवेदन जमा कराने की तिथि भी 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। दोनों फार्म समय से जमा कराने को लेकर शहर के महाविद्यालयों में मारामारी मची हुई है।
निर्धारित समय में छात्र कराएं बायोमेट्रिक
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गरिमा जैन ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए बॉयोमेट्रिक के लिए समय निर्धारित किया गया है। कार्यालय में दस दिसंबर छात्रवृत्ति के आवेदन जमा कराने वाले छात्रों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया 17 दिसंबर को कराई जाएगी। इस बीच अन्य छात्रों के आवेदन की हार्ड काफी को जमा और चेक करने का काम जारी रहेगा। सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति फॉर्म की हार्ड कॉपी सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ क्रमवार लगाकर अनिवार्य रूप से लानी होगी।