फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Track repair work has begun at the Sarvat railway crossing.

Muzaffarnagar News: सरवट फाटक पर शुरू हुआ पटरियों की मरम्मत का कार्य

Sat, 03 Oct 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Track repair work has begun at the Sarvat railway crossing.
- फाटक बंद कर किया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह से शाम तक नगर के सरवट फाटक पर रेलवे कर्मचारियों ने फाटक के पास रेलवे पटरियों की मरम्मत की। फाटक से वाहनों का आना-जाना बंद कर दिया गया था। साइकिल से आने वाले लोग व पैदल राहगीर यहां से बामुश्किल निकल पाए।
रेलवे विभाग अधिकारियों ने मरम्मत का काम करने के लिए सुबह सात बजे से देर शाम आठ बजे तक सरवट फाटक से वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों से समय व सहयोग मांगा था। शनिवार को यह काम रेलवे विभाग की मशीनों के देर से आने के कारण ग्यारह बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

इस दौरान फाटक को बंद कर दिया गया था। यहां से पैदल व साइकिल से आने व जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। कुछ युवक तो साइकिल को सिर से ऊपर उठाकर लेकर निगल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की निर्माण शाखा के कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे के फाटक के पास पटरियों की मरम्मत का काम किया गया है। शाम पांच तक काम किया गया लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है। अब रविवार को भी काम किया जाएगा। सुबह दस बजे काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed