फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strengthen the family, create brotherhood...save the culture

Muzaffarnagar News: परिवार मजबूत करो, बनाओ भाईचारा...बचाओ संस्कृति

Mon, 17 Nov 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the family, create brotherhood...save the culture
सोरम की सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में स्वामी ओमानंद ब्रहमचारी का अ​भिनंदन करते हुए : संवाद
शाहपुर। गंगा की कसम, जमुना की कसम, यह ताना-बाना बदलेगा। तू खुद तो बदल-तू खुद तो बदल, बदलेगा जमाना बदलेगा...शेर के साथ सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर और बदलाव का संकल्प लिया। नए दौर में परिवार मजबूत करने, सामाजिक भाईचारा बनाने और संस्कृति बचाने पर जोर दिया गया। बच्चों को महापुरुषों की जीवनियां पढ़ाने और स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त गुर्जर परिषद के डॉ. दीपक शरण ने सामाजिक कुरीतियों और भविष्य की चुनौतियों पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक जागरूकता और चेतना का सही समय है। युवाओं को जागना होगा। एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि जाति भगवान ने नहीं बनाई। जातियों की संरचना किसी शक्तिशाली इंसान ने की होगी। सर्वसमाज को एक करना होगा। अपने अंदर की कमियों पर चर्चा करने के बाद ही अपनी बुराइयों का खात्मा कर सकती है। जब तक किसान बाजार पर नियंत्रण नहीं करेगा, जब तक अपने माल की बिक्री नहीं करेगा, तब तक हालत नहीं सुधरेगी। गठवाला खाप ब्राहमण के बाबा सतेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज से जुड़े रहेंगे और समाज के साथ मिलकर चलेंगे। अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र अहलावत ने कहा कि मृत्युभोज को हवन पर ही खत्म किया जाना चाहिए। रसगुल्लों का वितरण मृत्युभोज में शर्मसार करने वाला है। बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

खाप 360 जटवाड़ा सोनीपत के संरक्षक अशोक खत्री ने कहा कि खुद से बदलाव शुरू करना होगा। अपने ऊपर लागू किए जाने से फैसले और अधिक बेहतर तरीके से समाज में क्रियान्वित हो सकते हैं।

सोरम की सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में स्वामी ओमानंद ब्रहमचारी का अभिनंदन करते हुए : संवाद

सोरम की सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में स्वामी ओमानंद ब्रहमचारी का अभिनंदन करते हुए : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed