फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone pelting in the dispute of spitting in front of the house in Safipur Patti

सफीपुर पट्टी में घर के सामने थूकने के विवाद में पथराव

Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in the dispute of spitting in front of the house in Safipur Patti
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे की सफीपुर पट्टी में झगड़े के दौरान मौजूद भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला सहित छह घायल, सीओ ने पुलिस के साथ पहुंच कर संभाली स्थिति
विज्ञापन

मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण पुलिस बल तैनात, कई हिरासत में लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की सफीपुर पट्टी में घर के सामने थूकने के विवाद में दो वर्गों के लोग फिर से आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सीओ ने पुलिस के साथ पहुंच कर स्थिति संभाली। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
मोहल्ला सफीपुर पट्टी में आसिफ और जितेंद्र पक्ष के बीच दस दिन पहले घर के सामने थूकने को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में दोनों पक्षों की एक महिला सहित छह ग्रामीण घायल हो गए। सीओ विनय गौतम और इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने घायल जितेंद्र, उसके पुत्र सुमित व विनीत तथा दूसरे पक्ष के आसिफ, मुकीश व काशो पत्नी मुकीश को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। घायल जितेंद्र के मकान के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेहड़ा खड़ा करने के विवाद में झगड़ा
बुढ़ाना। गांव लुहसाना में गली में रेहड़ा खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के पंकज, उसकी माता मुन्नी तथा दूसरे पक्ष के सतपाल, उसका पुत्र अक्षय घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed