फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Steal tractor-trolley from sugar mill

शुगर मिल से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी, किसानों ने किया हंगामा, पुलिस से तीखी नोकझोंक

Thu, 11 Jan 2018 01:27 AM IST
ब्यूराे, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूराे, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Jan 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Steal tractor-trolley from sugar mill
शुगर मिल में किसानों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली शुगर मिल के अंदर से मंगलवार की रात को चोरों ने किसान के बेटे का ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर लिया। चोर सफेदा रोड पर रेलवे फाटक के पास ट्राली को छोड़कर ट्रैक्टर साथ ले गए। बुधवार की सुबह ट्रैक्टर चोरी की घटना को लेकर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने तौल बंद करा दी। प्रदर्शनकारी किसानों के गु्स्से को शांत कराने के लिए मिल प्रबंधन को पीएसी बुलानी पड़ी। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। बमुश्किल पुलिस ने स्थिति को संभाला। मिल प्रबंधन के बीच हुई समझौता वार्ता में जीएम ने किसान की मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लौट गए। किसान के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा निवासी किसान सतबीर भगत का पुत्र अमित कुमार मंगलवार की रात को गांव के चार-पांच किसानों के साथ अपने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर त्रिवेणी शुगर मिल में तुलवाने के लिए आया। मंगलवार की रात करीब 1.30 बजे अमित ने गन्ना तौल कराई और ट्रैक्टर ट्राली को खाली कराया। अमित ने मिल परिसर में ही अपनी खाली ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह गांव के अन्य किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों के खाली होने का इंतजार करने लगा। इसी बीच अमित का ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली के चोरी होने से मिल कर्मचारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्राली को सफेदा रोड पर रेलवे फाटक के पास बरामद कर लिया, जबकि चोर ट्रैक्टर ले गए। पुलिस के तलाश करने पर भी चोरों का पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह गांव सलावा के किसान एकत्र होकर मिल में पहुंचे।

किसानों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही तथा किसान को चोरी हुए ट्रैक्टर की कीमत दिलाए जाने की मांग को लेकर मिल के अंदर तौल बंद करा दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज पुलिस बल के साथ मिल में पहुंचे। इंस्पेक्टर ने किसानों का हंगामा होते देख पीएसी बुलवा लिया। किसानों ने केन यार्ड में कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना उतारने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।

इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई। बमुश्किल पुलिस ने किसानों को समझाबुझाकर स्थिति को संभाला। इसके बाद किसान मिल प्रबंधन से वार्ता करने को राजी हुए। जीएम आफिस में किसानों और मिल प्रबंधन के बीच समझौता वार्ता हुई। किसान चोरी हुए ट्रैक्टर की कीमत पीड़ित किसान को देने की मांग पर अड़ गए। जीएम डा. अशोक कुमार ने किसान की मदद करने आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर किसान शांत हुए।

इसके बाद मिल में तौल प्रारंभ हो सकी। मिल में करीब एक घंटा तौल बंद रही। किसान के पुत्र अमित कुमार ने मिल प्रबंधन को ट्रैक्टर चोरी होने का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। मिल में हंगामे को लेकर घंटों पीएसी तैनात रही। प्रदर्शनकारियों में मोनू, सोम, बंटी सोम, विक्रम, सोमवीर, सुनील सोम, सतबीर, विरेंद्र, कुलदीप, बबलू, देवपाल, सतवीर, विरेंद्र, नरेंद्र सोम, संजीव आदि किसान शामिल रहे। 

मिल में चोरी की पहली घटना 
त्रिवेणी शुगर मिल प्रबंधन का कहना है कि मिल परिसर के अंदर से किसान का ट्रैक्टर-ट्राली चोरी होने की पहली घटना घटी है। इससे पहले इस तरह की चोरी की घटना नहीं हुई है। जीएम डा. अशोक कुमार का कहना है कि चोरी की घटना हुई है, वे भी अपने स्तर से इसकी जांच पड़ताल कराएंगे। 


टोकन देने की व्यवस्था कराएं
शुगर मिल के अंदर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन किसानों का आरोप था कि मिल परिसर के अंदर किसानों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की ओर से नाइट विजिन कैमरे नहीं लगाए गए हैं। मिल प्रबंधन इसको लेकर कतई गंभीर नहीं है। इस तरीके से मिल परिसर में किसानों के साथ कोई भी घटना घट सकती है। किसानों ने जीएम से मिल गेट और परिसर के अंदर दोनों जगह टोकन देने की व्यवस्था कराए जाने तथा नाइट विजिन कैमरे लगाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed