{"_id":"6aea3c09aae71500a2038118","slug":"aqi-238-construction-activities-banned-from-november-5-to-20-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-184576-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्यूआई 238 : पांच से 20 नवंबर तक निर्माण गतिविधयों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्यूआई 238 : पांच से 20 नवंबर तक निर्माण गतिविधयों पर रोक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ठंड का मौसम शुरू होने के बाद से वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिनके तहत पांच से 20 नवंबर तक धूल उत्पन्न करने वाली विध्वंस और बाहरी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। जिले का औसत एक्यूआई 238 रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ने के मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का स्टेज-1 लागू है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ जनपद में वायु प्रदूषण का ग्राफ भी धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। मंगलवार को एक्यूआई 238 रहा। नगर पालिका की ओर से वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कराया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. गीतेश चन्द्रा ने बताया कि वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पांच से 20 नवंबर तक धूल उत्पन्न करने वाली विध्वंस और बाहरी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
-किस निर्माण पर रहेगा प्रतिबंध और किसे मिलेगी छूट
डॉ. गीतेश चन्द्रा ने बताया कि सीएक्यूएम की ओर से जारी आदेश के तहत ऐसी तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा जिनसे धूल उड़ती है। उन्होंने बताया कि आवश्यक परियोजनाओं को इन प्रतिबंधों से छूट मिलेगी। इनमें रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डे, अस्पताल, जलापूर्ति, स्वच्छता, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय महत्व की अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं राजमार्ग, सड़कें, फ्लाईओवर, बिजली ट्रांसमिशन लाइनें और पाइपलाइन जैसी ढांचागत परियोजनाएं भी प्रतिबंधों के दायरे में आएंगी।