{"_id":"5ee7ad588ebc3e42dc3a39e2","slug":"statement-recorded-in-the-shooting-incident-muzaffarnagar-news-mrt486581661","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने की घटना में बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारने की घटना में बयान दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। युवक को गोली मारने के मामले में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने आत्मदाह की चेतावनी देने वाली उसकी पत्नी के बयान दर्ज किए।
छपार कस्बा निवासी अब्बास को नौ मार्च की रात अपने घर के बाहर खड़े हुए गोली मार दी गई थी। मामले में अब्बास की पत्नी फरजाना ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित फरजाना का आरोप है कि घटना के तीन माह बाद भी पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है, आरोपी खुलेआम घूमते हुए धमकियां दे रहे हैं। इससे आहत फरजाना ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
सोमवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, इंस्पेक्टर पवन शर्मा को साथ लेकर महिला के घर पहुंचे और घटना के संबंध में उसके बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने महिला को एक आरोपी सादिक निवासी नरा-जड़ौदा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की जानकारी दी। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिस पर महिला ने आत्मदाह करने की घोषणा को वापस ले लिया। भाजपा नेता राजकुमार त्यागी, विष्णुदत्त त्यागी, ऋषिपाल और विजयपाल त्यागी मौजूद रहे।