फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State Working Committee meeting will be held in Muzaffarnagar on July 10

मुजफ्फरनगर में 10 जुलाई को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
State Working Committee meeting will be held in Muzaffarnagar on July 10
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपकराज सिंघल ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक 10 जुलाई को मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी। जिसमें पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित संगठन कार्यालय पर बैठक में दीपकराज सिंघल ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में 10 जुलाई को मुजफ्फरनगर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के कोने कोने से प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, मंडी समिति शुल्क और जीएसटी की बढ़ी दरें आदि समस्याओं पर विचार मंथन किया जाएगा। सिंघल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारियों की सरकार कही जाती हैं परंतु कानून व्यवस्था के अलावा व्यापारी हित में कोई कार्य नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी इस सरकार में सबसे ज्यादा निरंकुश हैं। अध्यक्षता नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं संचालन नगर महामंत्री वरयाम खान ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजन छाबड़ा, संजय चावला, चौधरी सतवीर सिंह, अर्जुन सिंघल, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, संजय सलूजा, विजय गिरधर, कुशल सिंघल, मनोज गर्ग, देवीदयाल गर्ग, विपिन त्यागी व श्याम सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed