फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSO beaten on molestation charges

छेड़छाड़ का आरोप लगा एसएसओ को धुना

Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
SSO beaten on molestation charges
छेड़छाड़ के आरोप में एसएसओ को धुना
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी महिला ने बिजलीघर के एसएसओ (सीनियर स्टेशन ऑफिसर) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अपने दामाद संग मिलकर उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप फर्जी बताते हुए बिजली कर्मचारियों ने कस्बे के साथ ही थाना परिसर की भी बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इस पर थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में एसएसओ का चालान कर मामले को शांत किया।

कस्बा निवासी महिला ने मंगलवार रात बिजलीघर पर तैनात एसएसओ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अपने दामाद के साथ मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। एसएसओ को पुलिस के हवाले करते हुए महिला ने देर रात उस पर घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दे दी। पुलिस ने एसएसओ को हवालात में डाल दिया। बुधवार सुबह बिजलीघर पहुंचे कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली तो वे थाने पहुंचे और आरोपों को निराधार बताते हुए उसको छोड़े जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने तहरीर का हवाला देते हुए इंकार कर दिया। इससे गुस्साए विद्युत कर्मचारियों ने बिजली बिल बकाया होने का हवाला देते हुए थाना परिसर की भी बिजली काट दी। कर्मचारियों ने बिजलीघर पर बिल जमा करने वाला कैश काउंटर भी बंद कर दिया। बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बे के लोगों के साथ ही थाना परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए। आखिरकार पुलिस ने बैकफुट पर आते हुए एसएसओ का मामूली धाराओं में चालान कर मामले को शांत किया। इसके बाद ही दोपहर बाद कस्बे व थाना परिसर की बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि देर रात महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसएसओ उसके घर से गिरफ्तार किया था। महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर एसएसओ का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed