फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports stadium

स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

Sun, 25 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sports stadium
स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों में युवा प्रतिभाओं ने सुनहरे भविष्य की उम्मीद जताई। क्रिकेट मैच में डीएन इलेवन की टीम विजेता बनी। तीन वर्गों में खेली गई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। डीएम और स्टेडियम इलेवन के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में जिलाधिकारी की टीम जीती।
विज्ञापन


रस्साकसी में प्रशासन की टीम श्रेष्ठ रही। खो-खो में स्टेडियम की बालिका टीम विजेता बनी। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग महिला पैदल चाल में श्यामो प्रथम, दिनेश्वरी द्वितीय और सरस्वती तृतीय रही। पुरुष वर्ग में पूर्व पालिका सदस्य सूबेदार रणधीर सिंह, प्रियव्रत, डीएम दिनेश कुमार सिंह को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


सौ मीटर महिला दौड़ में सुमन प्रथम, पूनम द्वितीय और शंकुतला तथा सीमा तृतीय रही। 100 मीटर पुरुष दौड़ में वीरेंद्र, राहुल और आसिफ तथा नाजिम ने पहले तीन स्थानों पर बाजी मारी। जूनियर वर्ग में राईफ राणा, इजान, तहा चौधरी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। जूनियर बालिका में वंशिका, दिव्यांशी और भूमिका चमकी। सब जूनियर में पारस पहले, नियति दूसरे और निर्जल तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग में श्रेया, निशि और सिमरन पहले तीन स्थानों पर रही। 400 मीटर महिला वर्ग में नेहा प्रथम, मुकेश द्वितीय और रेशू तृतीय रही। शिवानी को चौथा स्थान मिला। 400 मीटर पुरुष वर्ग में अभिषेक, तुषार और सुमित ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। विजेता खिलाड़ियों को डीएम और शहरकाजी जहीर आलम ने पुरस्कार वितरित किए।


एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई, आसिफ राही, विकास शर्मा, रणजीत केसरी, तनु चौधरी, ममता रानी, पवन कुमार, असद फारूकी आदि मौजूद रहे। संचालन विकास बालियान और पूनम विश्नोई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed