फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sought justice for the daughter of Hathras

हाथरस की बिटिया के हत्यारोपियों को फांसी दो

Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sought justice for the daughter of Hathras
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बिटिया के हत्यारों की फांसी की मांग करते बाल्मीकि समाज के युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हाथरस की बिटिया के लिए मांगा इंसाफ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मोरना। हाथरस में दुष्कर्म के बाद बिटिया की हत्या को लेकर पूरे समाज में गम और गुस्से का माहौल है। जिले में भी हाथरस की बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया गया। इस घटना के विरोध में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उधर, मोरना में आयोजित पंचायत में हाथरस की बिटिया के परिवार की मदद के लिए सरकार से 50 लाख रुपये का मुआवजा सहित सरकारी नौकरी देने की मांग की।
बृहस्पतिवार को कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद ट्रस्ट के प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौंपा। ज्ञापन में उक्त घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। शालू सैनी व पदाधिकारियों ने मांग की है कि उक्त मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई होनी चाहिए तथा दोषियों को फंासी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि पीडित परिजनों को इंसाफ मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालो में राजू सैनी, कमल सैनी, निक्की त्यागी, स्नेहलता चौधरी, सुनीता मलिक, रीना कश्यप, मंगलेश प्रजापति, प्रमोद चौधरी, राजकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोरना में जिला हाथरस में गैंगरेप की पीड़िता की मौत को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भोकरहेड़ी के रविदास आश्रम में पंचायत आयोजित की। पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा सहित सरकारी नौकरी देने की मांग के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम ईओ प्रतिनिधि कार्यालय क्लर्क संजीव शील को सौंपा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष टीकम बौद्ध ने कहा कि प्रदेश सरकार में दबे कुचले लोगों का योजना के तहत शोषण किया जा रहा है। गांव पचेंडा व मोरना में बदमाशों का जंगलराज कायम है, जिससे दो परिवार घर से बेघर हो गए हैं। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविदास आश्रम से नगर पंचायत कार्यालय तक सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए हाथरस हत्याकांड के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। इस दौरान अंकुर गंगवालिया, मनीष गौतम, रवि प्रकाश, सुशील, पंकज, रविंद्र, शहनवाज, भूपेंद्र, जोनी, सचिन, अंकित, अरुण, रोहन, रवि प्रकाश, अनुज, मनोज, गौरव, मोहित, प्रिंस, कुणाल, आदित्य पारस आदि ने पंचायत में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed