फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solani's water level rises, villagers panic

सोलानी का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 22 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Solani's water level rises, villagers panic
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी पर नांव की इंतजार में खडे ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोलानी का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। उत्तराखंड की पहाड़ियों से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी नदी से बाहर निकलकर खेतों व जंगलों में भर जाने से क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए। उधर, गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। रामराज खादर क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मंगलवार को उत्तराखंड की पहाड़ियों से पानी छोड़ा गया था। पानी के पुरकाजी खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में आने पर बुधवार को नदी का जल स्तर बढ़ गया। गांव रामनगर, रजगल्लापुर, रतनपुरी, नंगला, चमरावाला, भदौला, पांचली, फरखपुर, मारकपुर आदि के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों को जहां बाहरी क्षेत्रों में जाने के लिए नाव में बैठकर नदी पार करनी पड़ी। वहीं खेतों में पानी भरा होने के कारण खेतों पर नहीं पहुंच पाने से ग्रामीणों के समक्ष पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करने की विकराल समस्या आ गई है। राजू प्रजापति, कृष्ण पाल प्रजापति, राजेंद्र पांचली, ज्ञानी जसविंदर सिंह, ब्रजपाल, कर्ण सिंह, प्रेम चंद, रविंद्र सिंह, साधू राम बिजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि पानी आ जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के जेई अशोक जैन ने बताया कि मंगलवार की रात्री उत्तराखंड से ढाई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। अगर रात में बारिश होती है तो नदी में पानी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विधायक और एसडीएम ने किया खादर क्षेत्र का दौरा
पुरकाजी। विधायक प्रमोद ऊटवाल व एसडीएम सदर दीपक कुमार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ बुधवार को खादर क्षेत्र का गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, मनोज जोधा, नरेश गुर्जर, केपी सिंह आदि मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि एक नांव लगी हुई है अधिकारियों को एक बड़ी नांव और लगाने के लिए कहा गया है। ताकि ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खादर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया गया है। बुधवार को उत्तराखंड की पहाड़ियों से ढाई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे सोलानी नदी में जल स्तर बढ़ने के साथ ही खेतों व जंगलों में पानी भर गया है। ग्रामीणों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गयी है। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। - दीपक कुमार, एसडीएम सदर

गंगा बैराज पर पानी चेतावनी बिंदु के पास
मीरापुर। पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हरिद्वार से छोड़े गए जल से गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया था। बुधवार शाम जलस्तर चेतावनी बिंदु के आसपास दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर 221.05 अपस्ट्रीम व डाउनस्ट्रीम में 218.80 मापा गया। आसपास के गांवों में रह रहे ग्रामीणों व मछुआरों को गंगा में ना जाने की चेतावनी दे दी। सिंचाई विभाग जेई पीयूष कुमार ने बताया कि जल स्तर को लेकर निगरानी रखी जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण जलस्तर रोजाना घटता बढ़ता रहता है। एसडीम जानसठ अशोक कुमार ने बताया कि मध्य गंगा बैराज पर जल स्तर बढ़ने को लेकर बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।

पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी में बहता पानी

पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी में बहता पानी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed