{"_id":"6aabdec22a18358cf405da69","slug":"second-accused-arrested-in-jai-singh-murder-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-180877-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जय सिंह की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जय सिंह की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। खरड़ गांव में जय सिंह कश्यप उर्फ लिल्ला (80) की लाठी डंडों से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे नामजद हत्यारोपी तेजवीर सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। अन्य तीन आरोपियों को पुलिस तलाश रही हैं।
सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि खरड़ गांव में जय सिंह कश्यप उर्फ लिल्ला की 15 सितंबर को लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में मुख्य आरोपी मनोज को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था।
दूसरे नामजद हत्यारोपी को पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे मेरठ-करनाल हाईवे से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दूसरे हत्यारोपी का चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
पूर्व विधायक ने दी सांत्वना
बुढ़ाना। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक पीड़ित परिवार से मिले तथा सांत्वना दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शाहपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, महेंद्र, राजकुमार, नवाब, बृजपाल व विनोद पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- --
ये था मामला
खरड़ गांव में जय सिंह कश्यप उर्फ लिल्ला (80) की गाली गलौज करने के आरोप में लाठी डंडों से पिटाई की गई थी। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा भी किया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर भी पंचायत कर ग्रामीणों ने मुआवजा व आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की थी।