फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   So far 50 Prime Minister houses have been constructed in 487 villages.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 487 गांवों के हिस्से में अब तक 50 प्रधानमंत्री आवास

Wed, 28 Feb 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
So far 50 Prime Minister houses have been constructed in 487 villages.
- बीते कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग नहीं कर पा रहे आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के 487 गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक केवल 50 आवास ही स्वीकृत हुए हैं। बेघर लोग बीते कई वर्षों से प्रधानों के चक्कर काट रहे हैं। इन लोगों के आवेदन ही नहीं हो पाए हैं। योजना का लाभ केवल शहरी क्षेत्र के लोगों को ही मिल पा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में 2023-24 में 50 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें अधिकतम ऐसे आवास हैं, जो आपदा में गिरे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता जिसके पास अपना आवास नहीं है, उसके आवेदन का ही मौका नहीं मिल रहा है योजना में ऑनलाइन आवेदन होता है। प्रदेश में इस समय ये आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। जिले में सैंकड़ों लाभार्थी विकास भवन, ब्लाक कार्यालय और प्रधानों के चक्कर काटते हैं, लेकिन योजना में उनका आवेदन नहीं हो पाता। जनपद में इस बार जो 50 आवास स्वीकृत हुए है, इनमें 41 ही बन पाए हैं। जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर कोई लक्ष्य नहीं आ पा रहा है। बीते सात-आठ साल से यही स्थिति बनी है।
विज्ञापन


आवेदन केवल ऑनलाइन होते हैं : वर्मा
जिला परियोजना निदेशक राजीव वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर आवेदन की प्रक्रिया अभी नहीं चल रही है। योजना में केवल ऑनलाइन आवेदन होता है। जिले में इस वर्ष केवल 50 आवास ही स्वीकृत हुए थे, जिनमें 41 बनकर तैयार हुए है, बाकी में कार्य चल रहा है। पीएम आवास योजना ग्रामीण में सरकार एक पात्र लाभार्थी को एक लाख 40 हजार रुपये देती है। इसमें एक लाख 20 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में निर्माण के लिए जाता है। 20 हजार रुपये मिस्त्री के सहायक के रूप में निर्माण की मजदूरी लाभार्थी को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed