{"_id":"6ac6a18e19bc6d8293093dfe","slug":"smuggler-arrested-with-swamp-deer-antlers-worth-crores-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-182556-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: करोड़ों की कीमत के बारहसिंगा के सींगों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: करोड़ों की कीमत के बारहसिंगा के सींगों के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
भोपा पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए बारासिंघा हिरण के सींग। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
भोपा(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर स्थित रजबहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान योगेंद्रनगर के विजय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बारहसिंगा के छह सींग बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों रुपये की कीमत आंकी गई है। सींगों को दिल्ली में बेचने की तैयारी कर रहा था। वह इन्हें कहां से लेकर आया अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपी को चालान कर दिया।
बुधवार को पुलिस टीम भोकरहेड़ी-बरला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक वहां आया और जब उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह उन्हें देखकर दाएं-बाएं होने लगा। पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से बोरे में छिपाकर रखे गए छह बारहसिंगा हिरण के सींग बरामद मिले जिनका कुल वजन करीब छह किलोग्राम है।
मामले के जांच अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इन सींगों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार में करोड़ों रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
सीओ भोपा राधा रमण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र नगर के विजय कुमार के रूप में हुई है।
-- -
इन धाराओं में हुई प्राथमिकी दर्ज
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी विजय कुमार के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 की गंभीर धाराओं (धारा 39, 40, 49, 49बी और 51) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी ने ये सींग कहीं से खरीदे थे या शिकार किया था, और वह इन्हें किसे और कहां सप्लाई करता। प्रथम दृष्टया वह इन सींगों को वह दिल्ली सप्लाई करता। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
-- --
पहले भी होता रहा वन्यजीवों का शिकार
अगर लंबे बीते समय की बात करें तो इससे पूर्व थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव में भी एक बार भारी मात्रा में बारहसिंगा के सींग बरामद हुए थे। सांपों की तस्करी का भी मामला आया था। इसी के साथ ही सीकरी चौकी क्षेत्र में भी कई बार पुलिस ने शिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की थी।

भोपा पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए बारासिंघा हिरण के सींग। संवाद- फोटो : shiv tripathi