फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six thousand volunteers did path movement in the district

जिले में छह हजार स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six thousand volunteers did path movement in the district
नगर में पथ संचालन करते आरएसएस कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिले में 20 स्थानों पर पथ संचलन का कार्यक्रम किया। पथ संचलन में जनपद के छह हजार स्वयं सेवकों ने भाग लिया। शहर को आठ भागों में बांटकर सभी जगह पथ संचलन हुआ। शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

नगर को आठ भागों में बांटकर सभी जगह पथ संचलन निकाला गया। नगर को केशव, भगीरथ, पटेल, नानक, श्री राम, अयोध्या, हनुमान, महावीर सहित आठ भागों में बांटा गया था। सभी भागों का संचलन मुख्य मार्गो से होते हुए भव्यता के साथ निकला। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत हुआ। इस प्रकार खंड और नगर के सभी 20 कार्यक्रमों में 6000 स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। सभी स्थानों पर वक्ताओं ने नव वर्ष प्रतिपदा के बारे में बताया कि इस दिन सृष्टि का आरंभ हुआ। संघ के प्रथम सर संघ चालक का जन्मदिन भी इसी दिन मनाया जाता है। भगवान राम का राज्य अभिषेक एवं चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य का राज्य अभिषेक भी इसी दिन हुआ। सृष्टि की कॉल गणना इसी दिन से प्रारंभ हुई। पूरा हिंदू समाज शक्ति के रूप में नवरात्रों में देवी दुर्गा की पूजा करता है। स्वयं सेवक संघ भी समाज के अंदर समाज जागरण काम करता है तथा एक शक्ति का रूप का परिचायक है।
विज्ञापन

सभी वक्ताओं ने स्वयं सेवकों से हिंदू संस्कृति के अनुसार समाज का उत्थान करने का आह्वान किया। पूर्ण हुए सभी कार्यक्रमों में नगर खंड की कार्यकारिणी के प्रमुख बंधु व्यवस्था संभाले रहे। कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में सह जिला कार्यवाह संजय लखान, जिला प्रचारक नृपेंद्र कुमार, विभाग संपर्क प्रमुख लोकेंद्र कुमार, जिला संघ चालक सुरेंद्र, सह जिला संघ चालक दिनेश कुमार, सह प्रांत प्रचारक विनोद कुमार शामिल रहे। जिला प्रचार प्रमुख विकास भार्गव ने बताया कि सभी जगह पथ संचलन प्रात: काल की बेला में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed